स्पर्धा मातृभाषा परिवार द्वारा करवाई जा रही विद्यालय एवं कॉलेज स्तरीय ऑनलाइन हिंदी लेख, कविता एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं -
१. विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर निकलना।
२. नवोदित रचनाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शाने हेतु सशक्त मंच देना।
३. विद्यार्थियों के मन में हिंदी साहित्य के प्रति रूचि जगाना।
४. सभी लोगों को हिंदी भाषा के प्रयोग हेतु उत्साहित करना एवं भाषाई भेदभाव को जड़ से उखाड़ फेंकना।