तबाही
देश तबाह है नेता से |
बाप तबाह है बेटा से ||
बच्चे तबाह है फैशन से |
फैशन तबाह है पैशन से ||
जंगल तबाह है शेर से |
मोहल्ला तबाह है कूड़े के ढेर से ||
सुंदरता तबाह है मोर से |
लोग तबाह है चोर से ||
भारत तबाह है आबादी से |
हम सब तबाह है बर्बादी से ||
शांति तबाह है भंग से |
दुनिया तबाह है जंग से ||
गणित तबाह है सोल्यूशन से |
और दिल्ली तबाह है पोल्यूशन से ||