सत्य की राह  Vandana Namdev Verma

सत्य की राह

Vandana Namdev Verma

हां कठिन है "सत्य की राह",
मुश्किल है इस पर चलने की चाह।
 

पर जो चलता है सत्य की राह में,
ईश्वर होते हैं हमेशा उसके साथ में।
 

झूठ पसार ले चाहे कितने भी पाँव,
सुकून देती सिर्फ सत्य की छाँव।
 

सत्य को परवाह नहीं, कोई आँच नहीं,
सत्य सिर्फ सत्य है, सत्य के रूप अनेक नहीं।
 

यदि चलो सत्य के पथ पर तुम,
हो अडिग डटकर रहना खड़े।
 

विश्वास रखना अपने हौसलों पर,
देर से ही सही, पर जीत सत्य की होती है।
 

सत्य कहना, सत्य सुनना, सत्य से मत डरना,
सत्य को पहचानना, सत्य को स्वीकारना।
 

"सत्यम्-शिवम्-सुन्दरम्" यही जीवन का सार है,
सत्य जीवन का आधार है, सत्य की ना हार है।

अपने विचार साझा करें




1
ने पसंद किया
1748
बार देखा गया

पसंद करें

  परिचय

"मातृभाषा", हिंदी भाषा एवं हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार का एक लघु प्रयास है। "फॉर टुमारो ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग" द्वारा पोषित "मातृभाषा" वेबसाइट एक अव्यवसायिक वेबसाइट है। "मातृभाषा" प्रतिभासम्पन्न बाल साहित्यकारों के लिए एक खुला मंच है जहां वो अपनी साहित्यिक प्रतिभा को सुलभता से मुखर कर सकते हैं।

  Contact Us
  Registered Office

47/202 Ballupur Chowk, GMS Road
Dehradun Uttarakhand, India - 248001.

Tel : + (91) - 8881813408
Mail : info[at]maatribhasha[dot]com