गणतंत्र दिवस Ashutosh kumar jha
गणतंत्र दिवस
Ashutosh kumar jhaसत्तर साल का गणतंत्र हमारा
मानवता का स्तंभ है,
चार स्तम्भों पर टिका हुआ
भारत का लोकतंत्र है।
26 जनवरी वह दिवस है
जब संविधान लागू हुआ,
एकता के सूत्र में बँधे रहने का
सभी के विचार पर हावी हुआ।
अनेकता में एकता की फुलवारी
भारतीय संविधान ने निखारी,
भारत को पहचान दिलाती
दुनिया में महान बनाती।
गणतंत्र दिवस पर बच्चो में
राष्ट्र प्रेम की ललक बढाती,
सभी को एक सूत्र में लपेटकर
खुद भारत माता कहलाती।
जन-जन के मन में बसा
यह हमारा देश है,
रास्ते भले ही बदल जाएँ हमारे
पर सीने में सभी के
भारत माता की जय है।