वोट की महिमा Vandana Namdev Verma
वोट की महिमा
Vandana Namdev Verma'वोट की महिमा' का तो कमाल देखिए
नेताओं की आदतों में ये सुधार देखिए,
जो पूछते नहीं थे हाल जनता का कभी
हाथ जोड़ के खड़े हैं इनकी चाल देखिए।
'वोट की महिमा' को आज पहचानिए,
वोट की कीमत को मत कम आंकिए,
उपयोग करो अपने अधिकार का सभी,
साथ चल कर अभी, मतदान कीजिए।
'वोट की महिमा' का जरा राज सोचिए,
सोच समझ के नेता का चुनाव कीजिए,
जो कर सके इस देश का विकास सही
ऐसे ही किसी नेता को सरताज दीजिए।
'वोट की महिमा' को जरा ध्यान से सुनिए,
देश के विकास में, भागीदार भी बनिए,
पहचान में रखो सियासत के सभी दांव,
जनता हो तुम इस देश के ये याद रखिए।