जय राष्ट्रीय निशान सोहनलाल द्विवेदी

जय राष्ट्रीय निशान

सोहनलाल द्विवेदी | वीर रस | आधुनिक काल

जय राष्ट्रीय निशान! 
जय राष्ट्रीय निशान!!! 
लहर लहर तू मलय पवन में, 
फहर फहर तू नील गगन में, 
छहर छहर जग के आंगन में, 
सबसे उच्च महान! 
सबसे उच्च महान! 
जय राष्ट्रीय निशान!! 
जब तक एक रक्त कण तन में, 
डिगे न तिल भर अपने प्रण में,
हाहाकार मचावें रण में, 
जननी की संतान 
जय राष्ट्रीय निशान! 

मस्तक पर शोभित हो रोली, 
बढे शूरवीरों की टोली, 
खेलें आज मरण की होली, 
बूढे और जवान 
बूढे और जवान! 
जय राष्ट्रीय निशान! 

मन में दीन-दुःखी की ममता, 
हममें हो मरने की क्षमता, 
मानव-मानव में हो समता, 
धनी गरीब समान 
गूंजे नभ में तान 
जय राष्ट्रीय निशान! 

तेरा मेरा मेरुदंड हो कर में, 
स्वतंत्रता के महासमर में, 
वज्र शक्ति बन व्यापे उस में, 
दे दें जीवन-प्राण! 
दे दें जीवन प्राण! 
जय राष्ट्रीय निशान!!

अपने विचार साझा करें

  परिचय

"मातृभाषा", हिंदी भाषा एवं हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार का एक लघु प्रयास है। "फॉर टुमारो ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग" द्वारा पोषित "मातृभाषा" वेबसाइट एक अव्यवसायिक वेबसाइट है। "मातृभाषा" प्रतिभासम्पन्न बाल साहित्यकारों के लिए एक खुला मंच है जहां वो अपनी साहित्यिक प्रतिभा को सुलभता से मुखर कर सकते हैं।

  Contact Us
  Registered Office

47/202 Ballupur Chowk, GMS Road
Dehradun Uttarakhand, India - 248001.

Tel : + (91) - 8881813408
Mail : info[at]maatribhasha[dot]com