यह धरती है कितनी सुन्दर
यह धरती है कितनी सुन्दर
यह धरती है कितनी प्यारी।
मत करो इसको प्र दूषित,
यह करती है सबको हर्षित।
यह धरती है कितनी महान,
हम सब है इसकी संतान।
यह धरती है सबकी माता,
इससे हमारा गहरा नाता।
नहीं काटेंगे पेड़-पौधो को,
नहीं करेंगे इसे अशांत।
ईश्वर के दिए वरदान का,
करेंगे हम संपूर्ण सम्मान।
कितनी सुन्दर कितनी प्यारी,
सबसे न्यारी धरती हमारी।।