भावनाएँ रोशन "अनुनाद"
भावनाएँ
रोशन "अनुनाद"भावनाएं,
हिलोरें मारती,
आहत होती,
मरती,
खिलवाड़ करती।
भावनाएँ
भड़कती,
छुपती,
छुपाती,
शून्य होती।
भावनाएं
जगती,
कुठाराघात होती,
बहती,
हीनता को प्राप्त करती।
भावनाएं,
कैसी कैसी,
किस किस की,
किसके लिए,
किस समय,
किस तरह की।
भावनाएं,
सब के लिए,
सब समय,
सबके सामने,
एक जैसी,
क्यों नही?
यह पूछना
पड़ता है।