ज़िन्दगी SRIKANT KUMAR
ज़िन्दगी
SRIKANT KUMARज़िन्दगी क्या है?
ज़िन्दगी एक पहेली है,
जिसमे सुख और दुख
इसकी दो सहेलियाँ हैं;
जिसने इस बदहाल दुख के सुख में,
जीवन जीने का रस है खूब चखा,
वही निर्भय है,
वही अभिलाषी,
वही कर्मठ है,
वही मानव है
मानव के आगे 'मान' जुड़ा,
मान सम्मान के लिए है जिसने लड़ा,
कर फ़तह बुलंद इरादों से,
जिसने इस 'मान' की 'आन' रखी,
वही निर्भय है, वही अभिलाषी,
वही कर्मठ है, वही मानव है।