पवित्र रिश्ता सात फेरों का संजय साहू
पवित्र रिश्ता सात फेरों का
संजय साहूएक साथ संग चलने को
एक बंधन में बंधने चले।
सुख दुःख में साथ निभाने को
हम प्रेम-बंधन में बंधने चले।
सात फेरों का पावन रिश्ता
जीवन पथ पर साथ-चले।
डोर साँस की टूटे जब तक
हम तुम हर दम साथ चलें।
मन में ह्रदय में बसो सदा तुम
यही प्रण से मेरे प्राण चलें।
साथ-साथ संग चलने को
एक बंधन में बंधने चले।