आया राखी का त्योहार Bhanu Pratap Singh Tomar
आया राखी का त्योहार
Bhanu Pratap Singh Tomarरिमझिम-रिमझिम बरसे बदली
मन में खुशी अपार,
आया राखी का त्योहार,
आया राखी का त्योहार।
मेरे भी घर आई बहना
राखी का वो लाई गहना,
राखी लेकर प्यार लुटाने
वो आती है हर बार,
आया राखी का त्योहार
आया राखी का त्योहार।
भाई बहन के प्यार के जैसा
रिश्ता ना कोई जग में ऐसा,
एक दूजे की खुशी की खातिर
दोनों सब कुछ देते वार,
आया राखी का त्योहार,
आया राखी का त्योहार।
रिमझिम-रिमझिम बरसे बदली
मन में खुशी अपार,
आया राखी का त्योहार,
आया राखी का त्योहार।