भगवान भी हमारे साथ ही रहेंगे  RATNA PANDEY

भगवान भी हमारे साथ ही रहेंगे

RATNA PANDEY

ज़ुर्म करना अपराध है, किन्तु ज़ुर्म सहना उससे भी बड़ा अपराध है,
सदियों से यह अपराध हम कर रहे थे, दुश्मनों के हौसले बढ़ रहे थे।
 

बहुत बड़ी गलती करी, सहनशक्ति को हमारी कमज़ोरी समझ बैठे,
और बिना सोचे समझे ही हमारे फ़ौजियों के साथ वह पंगा ले बैठे।
 

अब नहीं है वह कल का भारत, आज तो यह एक नया भारत है,
हर चुनौती को टक्कर देने में सक्षम, आज भारत की ताकत है।
 

आज देश का हर नागरिक, देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत है,
हर तरफ़ दुश्मन के लिए बढ़ता आक्रोश और जोश ही जोश है।
 

आज हर सच्चा भारतीय, अपनी ज़िम्मेदारी से फर्ज़ निभा रहा है,
केवल और केवल भारतीयता का चोला पहने ही नज़र आ रहा है।
 

मार खाकर, मन मसोस कर रह जाते थे पहले सभी फ़ौजी हमारे,
ख़ून का घूँट पीकर सहन कर लेते थे, दुश्मन के वह वार सारे।
 

आज ख़ून उबालें मार-मार कर, दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहा है,
इंतकाम की आग की प्यास अपनी, उनके लहू से बुझा रहा है।
 

संभल जाओ दुश्मनों, कुछ ना मिलेगा ख़ून की नदियाँ बहाने से,
स्वयं जियो और दूसरों को भी जीने दो, अमन के साथ सुकून से।
 

वरना तैयार रहो अपने हर ठिकाने को, ध्वस्त होता देखने को,
पाताल से भी ढूँढ लाएँगे फ़ौजी तुम्हें, अपने वतन को बचाने को।
 

आज दुनिया की सभी बड़ी-बड़ी ताकतें हमारा साथ दे रही हैं,
क्योंकि नीयत हमारी पाक और साफ़ सभी को नज़र आ रही है।
 

नहीं किया गलत कभी और आगे भी गलत कभी नहीं हम करेंगे,
इंसानियत है हमारे दिलों में, भगवान भी हमारे साथ ही रहेंगे।

अपने विचार साझा करें




1
ने पसंद किया
1228
बार देखा गया

पसंद करें

  परिचय

"मातृभाषा", हिंदी भाषा एवं हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार का एक लघु प्रयास है। "फॉर टुमारो ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग" द्वारा पोषित "मातृभाषा" वेबसाइट एक अव्यवसायिक वेबसाइट है। "मातृभाषा" प्रतिभासम्पन्न बाल साहित्यकारों के लिए एक खुला मंच है जहां वो अपनी साहित्यिक प्रतिभा को सुलभता से मुखर कर सकते हैं।

  Contact Us
  Registered Office

47/202 Ballupur Chowk, GMS Road
Dehradun Uttarakhand, India - 248001.

Tel : + (91) - 8881813408
Mail : info[at]maatribhasha[dot]com