हिन्दुस्तान में हिंदी  VIPIN KUMAR TYAGI

हिन्दुस्तान में हिंदी

VIPIN KUMAR TYAGI

हिंदी देश की शान है देश का अभिमान है,
हिंदी देश की राजभाषा है,
इसे राष्ट्रभाषा बनाना है यह हमने ठाना है।
 

संस्कृत हिंदुस्तान की समस्त भाषाओं की जननी है
हिंदी भी संस्कृत भाषा से जन्मी हैं,
हिंदी देश की पहचान है देश का सम्मान है
इसे राष्ट्रभाषा बनाना है यह हमने ठाना है।
 

जब हम विदेशों में जाते हैं अपनी पहचान हिंदुस्तानी बताते हैं,
तो लोग हमसे अपनी राष्ट्रभाषा पूछते हैं
तो हमें गर्व से हिंदी राष्ट्रभाषा बताने में संकोच क्यों?
हिंदी देश की पहचान है देश का सम्मान है
इसे राष्ट्रभाषा बनाना है यह हमने ठाना है।
 

जर्मन की भाषा जर्मनी, चीन की भाषा चीनी,
फ्रांस की भाषा फ्रांसीसी तो हिंदुस्तान की भाषा हिंदी क्यों नहीं?
हिंदी देश की पहचान है यह देश का सम्मान है
इसे राष्ट्रभाषा बनाना है यह हमने ठाना है।
 

बच्चे के जन्म के बाद की प्रथम भाषा हिंदी
प्राथमिक शिक्षा की भाषा हिंदी,
समस्त शिक्षा की भाषा हिंदी
तो विदेशों में सम्मान से बोलने की भाषा हिंदी क्यों नहीं?
हिंदी देश की पहचान है यह देश का सम्मान है
इसे राष्ट्रभाषा बनाना है यह हमने ठाना है।
 

हिंदी को अपनाना है इसे यथोचित सम्मान दिलाना है
विश्व की भाषा बनाना है, संयुक्त राष्ट्र में सम्मान दिलाना है,
हिंदी देश की शान है देश का अभिमान है
इसे राष्ट्रभाषा बनाना है यह हमने ठाना है।

अपने विचार साझा करें




0
ने पसंद किया
1044
बार देखा गया

पसंद करें

  परिचय

"मातृभाषा", हिंदी भाषा एवं हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार का एक लघु प्रयास है। "फॉर टुमारो ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग" द्वारा पोषित "मातृभाषा" वेबसाइट एक अव्यवसायिक वेबसाइट है। "मातृभाषा" प्रतिभासम्पन्न बाल साहित्यकारों के लिए एक खुला मंच है जहां वो अपनी साहित्यिक प्रतिभा को सुलभता से मुखर कर सकते हैं।

  Contact Us
  Registered Office

47/202 Ballupur Chowk, GMS Road
Dehradun Uttarakhand, India - 248001.

Tel : + (91) - 8881813408
Mail : info[at]maatribhasha[dot]com