नैना निराले Nishant Mishra
नैना निराले
Nishant Mishraहोरी तेरे नैना निराले,
नैनन पे जरा कारी काजल लगा ले।
होठों पे जरा लाली लगा ले,
गोरी तेरे नैना निराले।
तेरे नैनों के सागर में नाचे मेरे प्रेम की नैया,
हौले-हौले यूँ ही चलती रहे पवन पुरवाइआ,
होंठो से पिला जरा प्रेम रस प्याले
होरी तेरे नैना निराले।
तेरी आहिस्ता आवाज़ हौले आघात करे,
तेरी वो प्यारी सी हँसी हर वक्त मुझे हमसाज करे,
तेरी वो यादें जिसे हर वक्त हम गले से लाग ले,
होरी तेरे नैना निराले।
तुझे देख मन में छाए बादल काले,
जो देखे एक बार तुझे मन में बसा ले,
तेरे वो धारदार नैना उसे मार ही डालें,
होरी गोरी तेरे नैना निराले।