गर्व से लेकर तिरंगा चल ANIL Mishra Prahari
गर्व से लेकर तिरंगा चल
ANIL Mishra Prahariहै तिरंगा मान अपना
सौ-जनम कुरबान अपना,
हम सदा फहराएँगे
पर्वत - शिखर, जल, थल,
गर्व से लेकर तिरंगा चल।
तीन रंगों से भरा है
श्वेत, केसरिया, हरा है,
शक्ति, साहस, सत्य, सुख
से है सजा अंचल,
गर्व से लेकर तिरंगा चल।
मध्य में है चक्र अंकित
धर्म विजयी, पाप शंकित,
तिल्लियाँ कहतीं बढ़े जा
मृत्यु जाना ढ़ल,
गर्व से लेकर तिरंगा चल।
चढ़ विहँसता नील-अम्बर
क्या बिगाड़े वैर, संगर ,
खाक हम करते चलेंगे
जो बढ़ा अरि-दल,
गर्व से लेकर तिरंगा चल।